फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सहायक अध्यापिका से 50 हजार की ठगी

Mon, 13 Oct 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी आयशा खातून से पचास हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आयशा के अनुसार वह कंपोजिट विद्यालय पतियापाड़ा में सहायक अध्यापिका है। नौ जुलाई 2025 को बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अनुशासनहीनता के आरोप में उसे निलंबित कर दिया था। 14 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे उनके मोबाइल फोन पर कॉल करने वाले ने खुद को लखनऊ सचिवालय का कर्मचारी बताते उसके खिलाफ शिकायत आने और उसे जिला बदर करने की बात कही। शिकायत खारिज कराने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये मांगे। उसने पीएनबी खाते से बताए गए यूपीआई आईडी पर पहले 20 और फिर 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में बहाल होने के उपरांत उसे ठगी का पता चला। अध्यापिका का कहना है कि अब उसे अलग-अलग नंबरों से धमकियां दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें