सहायक अभियंता की कोरोना से मौत
कालागढ़। कालागढ़ स्थित रामगंगा बांध परियोजना के शिविर प्रबंध खंड के एक सहायक अभियंता की उपचार के दौरान कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। शिविर प्रबंध खंड के सहायक अभियंता मनोज कुमार लिखवार ने बताया कि खंड के एक उपखंड के सहायक अभियंता का स्वास्थ्य खराब होने पर 26 दिसंबर को वह कालागढ़ से उपचार के लिए चले गए थे। एक जनवरी को वह कोरोना संक्रमित मिले। उनका उपचार जौलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल में चल रहा था। वह वेंटीलेटर पर थे। शनिवार सुबह उनका देहांत हो गया। उनके शव को जौलीग्रांट के पास उनके निवास पर ले जाया गया।