फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर - कालागढ़ पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष, धार्मिक स्थलों की जानकारी मांगी

Tue, 30 May 2023 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- वन विभाग की ओर से कार्बेट नेशनल पार्क में चल रहा है अतिक्रमण हटाने का अभियान
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

कालागढ़। उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सोमवार शाम कालागढ़ पहुंचकर शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर में जाकर पूजा की। इसके बाद कार्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ रेंज के धारा क्षेत्र में जाकर धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण सोमवार को वन मोटर मार्ग से वन विश्राम गृह पहुंचीं। भाजपा नेताओं के साथ चर्चा कर स्टील ब्रिज स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं केंद्रीय कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में जाकर पूजा की। पूजा पंडित अनुसूय्या प्रसाद ने कराई। उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्षा मीनाक्षी चौधरी, योगेश कुमार सैनी, शंकर सिंघल, परशुराम आदि मौजूद रहे। उन्होंने मंदिरों के बारे में जनता से जानकारी हासिल की। उसके बाद कार्बेट नेशनल पार्क कि कालागढ़ रेंज के धारा क्षेत्र में जाकर प्राकृतिक नजारों एवं धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी हासिल की। भाजपा कार्यकर्ताओं से स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करने के बाद यह कल मंगलवार को बहु उद्देश्य शिविर की अध्यक्षता करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें