फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: चाेरी की बाइक लेकर शहर भर में घूमे एएसपी, पुलिस ने न तो रोक, न की चेकिंग, हुई कार्रवाई

Fri, 22 Nov 2024 12:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर में नजीबाबाद मार्ग पर एक बाइक चोरी हुई है... तुरंत चेकिंग की जाए...। एसएसपी ने वायरलेस पर चाैकी पुलिस को सूचित किया लेकिन बावजूद इसके पुलिस ने न तो बाइक रोकी और न कोई चेकिंग की। जबकि एसएसपी बिना वर्दी के खुद ही इस बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन
बिजनौर में बाइक से चैकिंग के लिए निकले एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में नजीबाबाद मार्ग पर एक बाइक चोरी हुई है... तुरंत चेकिंग की जाए...। वायरलेस सेट पर यह संदेश जारी करते हुए एएसपी सिटी बिना वर्दी उक्त बाइक पर सवार होकर शहर में निकल पड़े। पूरे शहर का चक्कर लगा लिया, मगर किसी पुलिस वाले ने रोका-टोका नहीं।
विज्ञापन


खैर, धरातल पर पुलिस की सतर्कता परखने के बाद एएसपी सिटी लौट गए और आदेश जारी कर दिया। मामले में शहर कोतवाली के एसएसआई, सिविल लाइन पुलिस चौकी के प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। इनका एक दिन का वेतन भी काटा जाएगा।
 

बुधवार की देर शाम करीब नौ बजे एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने वायरलेस सेट पर शहर कोतवाली पुलिस के लिए संदेश दिया। इसमें कहा कि सैंट मैरीज स्कूल के पास से एक बाइक चोरी हो गई है। बाइक का नंबर संदेश में बताते हुए पीड़ित का मोबाइल नंबर भी नोट कराया गया।

कहा गया कि उक्त फोन नंबर पर बात करते हुए मौके पर तुंरत पुलिस पहुंचे। संदेश को नोट करने वाले पुलिसकर्मी ने दरोगा अमित कुमार के मौके पर भेजने की बात कही।
विज्ञापन

जो मोबाइल नोट कराया गया था, वह सादी वर्दी में उक्त सिपाही का ही था, बाइक चला रहा था। इस बाइक पर पीछे बैठे हुए एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी। एएसपी सिटी को यकीन था कि जल्द ही शहर में चेकिंग चालू हो जाएगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं।

एएसपी सिटी बाइक पर सवार होकर सिविल लाइन चौकी के सामने से दो बार गुजरे, लेकिन किसी ने रोका टोका नहीं। इसके बाद एएसपी सिटी का पारा चढ़ गया और आनन फानन मेें नया आदेश जारी किया। जिसमें एएसआई, चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें