फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हरिद्वार से मुंबई तक छानी खाक, कारी की खोपड़ी बरामद करना चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो तांत्रिकों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर चुकी है पुलिस
विज्ञापन

-900 मोबाइल नंबरों की खंगाली सीडीआर, तांत्रिकों तक पहुंचने में काम आया मुखबिर तंत्र
-गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने तांत्रिकों से पढ़ा तंत्र क्रिया की विधि का पाठ

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कभी कब्रिस्तान तो कभी जंगलों में तांत्रिकों की झोपड़ी, पुलिस को कहां कहां नहीं घूमना पड़ा। हरिद्वार में अघोरियों से भी संपर्क साधा, तांत्रिकों से जानकारियां जुटाई। खैर, तमाम कोशिशों के बाद पुलिस ने तांत्रिकों को गिरफ्तार करते हुए कारी की कब्र खोदकर खोपड़ी निकाल ले जाने का खुलासा कर दिया है। मगर खोपड़ी को बरामद करना चुनौती है क्योंकि एक आरोपी खोपड़ी को समुद्र में फेंक आया था।
रविवार को खारी निवासी मृतक के परिजनों और अन्य लोग खोपड़ी को बरामद कराने की मांग के लिए एसपी से मिलने पहुंचे। मगर अवकाश होने की वजह से एसपी ने उन्हें सोमवार को मुलाकात करने का वक्त दिया। बता दें कि 22 सितंबर की रात में खारी के कब्रिस्तान में कब्र खोदकर मृतक कारी सैफुर्रहमान का सिर काटकर ले गए थे। कब्र पर तंत्र क्रिया भी की गई थी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करते हुए छानबीन की। खैर, पुलिस ने शनिवार को खारी के रहने वाले तांत्रिक कसीमुद्दीन और मौजीपुर निवासी रामवीर को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया। इन दोनों तांत्रिकों ने मिलकर तंत्र क्रिया और सिद्धि के लिए खोपड़ी निकाली थी। उधर, पुलिस की जांच में सामने आया कि कसीमुद्दीन मुंबई जाकर खोपड़ी को समुद्र में फेंक आया था। ऐसे में खोपड़ी बरामद करना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है।
विज्ञापन


900 नंबरों की खंगाली थी सीडीआर
पुलिस ने शुरुआती तौर पर आस पास के करीब 900 मोबाइल नंबरों की सीडीआर खंगाली थी। इसमें गिरफ्तार किए गए दोनों तांत्रिकों की आपस में बातचीत होना बताया गया। इसके अलावा सीसीटीवी का भी सहारा लिया गया। मगर कोई सफलता नहीं मिलने पर मुखबिर तंत्र ही काम आया।
विज्ञापन


तंत्र-मंत्र से सिद्धि करना चाहता था रामवीर
पुलिस ने पहले जिलेभर के तांत्रिकों की सूची तैयार करवाई। इसके बाद यह देखा कि कौन कौन तांत्रिक खोपड़ी रखते हैं। पुलिस ने तांत्रिकों के पास जाकर यह भी जाना कि आखिर खोपड़ी का करते क्या हैं। इसके लिए हरिद्वार में अघोरियों से भी संपर्क किया गया। कोटद्वार से लेकर मुफ्फरनगर और मेरठ तक के तांत्रिक पुलिस की रडार पर थे। अब खुलासा हुआ तो पता चला कि पकड़ा गया आरोपी उक्त खोपड़ी से सिद्धि करना चाहता था। मगर अब सिद्धि बीच में ही रह गई है। पकड़े गए आरोपी वशीकरण, सट्टा का नंबर बताने, घर की परेशानी दूरा करने तथा शौतन से छुटकारा दिलाने का काम करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें