फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बादल छंटते ही बढ़ा तापमान, गर्मी ने फिर दिखाई तेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री एवं न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
विज्ञापन

- सोमवार के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की हुई बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद में बारिश और तेज हवाओं के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। आसमान से बादल छंटने के साथ ही सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बारिश होने से बिजनौर शहर के आसपास क्षेत्र में किसानों ने पशुचारे की बुवाई आरंभ कर दी है।
नगीना वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस था। इस प्रकार अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

हालांकि तापमान बढ़ने के बावजूद दिनभर चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा, जबकि दोपहर में धूप तेज होने से गर्मी का असर दिखाई दिया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। उधर, दो दिन पहले जनपद में बारिश के साथ आई तेज हवाओं से मौसम सुहावना हुआ, लेकिन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बाधित हुई थी। अफसरों का दावा है कि विद्युत आपूर्ति को सुचारु कर दिया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें