फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के राहत देते ही बाजारों में उमड़ी लोगों की भारी भीड़, गाइड लाइन का जमकर उल्लंघन

विज्ञापन
विज्ञापन
राहत मिलते ही बाजारों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन

धामपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होते ही डीएम ने मंगलवार को सशर्त राहत तो दे दी है। पर लोग सरकार की गाइड लाइन को पालन करने को तैयार नहीं है।
मंगलवार को जैसे ही बाजार खुला। लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर में कई स्थानों पर जाम की स्थिति पैदा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ के कारण लगे जाम से कई लोगों में मारपीट हो गई। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराकर जमा खुलवाया। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू को पूरी तरह से खत्म नहीं किया गया है। रात को सात से सवेरे के सात बजे तक और सप्ताह में शनिवार व रविवार को दिन और रात में कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। उन्होंने पुलिस से सरकार की गाइड लाइन का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें