जब तक गन्ना है, मिलें चलेंगी : सचिव
धामपुर। गन्ना समिति के विशेष सचिव मनोज कुमार कौंट ने बताया कि किसानों के गन्ना बांडों को चालू कर दिया गया है। अब चीनी मिल की ओर से भेजे जाने वाले इंडेंट के अनुरूप किसानों को जल्द से जल्द गन्ने की पर्चियां मुहैया कराई जाएगी। सचिव का कहना है कि अभी भी कोई किसान गन्ने की पर्चियां बढ़वाने को गन्ना बांड भरवाना चाहता है तो भरवा ले। फिर नहीं भरा जाएगा। गन्ना विभाग को किसानों को अधिक से अधिक सुविधा मुहैया कराना है। किसान घबराएं नहीं। जब तक उनके खेतों में गन्ना है। चीनी मिलों को बंद नहीं होने दिया जाएगा।