फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक सोच से दो बार कोरोना को हराया

विज्ञापन
अफजलगढ़ कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद भदौरिया। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सकारात्मक सोच से दो बार कोरोना को हराया
विज्ञापन

अफजलगढ़। कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद भदौरिया ने दो बार कोराना संक्रमित होने के बाद भी अपनी हिम्मत व हौसले से जंग जीती है। उनका कहना है उन्हें इस दौरान साथियों के अलावा भी अन्य लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ।
कोतवाली में तैनात 56 वर्षीय अरविंद भदौरिया ने बीते साल लॉकडाउन के दौरान देश विदेश से आने वाले बहुत लोगों की कोरोना टेस्टिंग कराई और पीड़ित मरीजों की भी मदद की। इसी दौरान वह संक्रमित हो गए। इसके बाद भी वह अपने कार्य में जुटे रहे। दूसरी बार भी वह स्वयं, पत्नी, दो पुत्रियों तथा एक पुत्र के साथ संक्रमित हो गए। अरविंद भदौरिया बताते हैं कि वह बीते अगस्त माह में जब परिवार सहित संक्रमित हुए तो वह काफी परेशान हो गए। लेकिन परिवार के सभी लोगों ने धैर्य से काम लिया। वह और परिवार के लोग मोबाइल पर संपर्क कर एक-दूसरे को हिम्मत बंधाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजनीश व एक स्थानीय चिकित्सक का अच्छा सहयोग रहा और उन लोगों ने दवाइयां भी परिवार तक पहुंर्चाइं। बताया कि शैलेश पप्पी व एक अन्य ने भी उनकी हिम्मत बंधाई और जरूरत का सामान, दवाई व फल आदि उन्हें व उनके परिवार को पहुंचा कर मदद की। उनका कहना है कि कोरोना से लड़ने के लिए हिम्मत बहुत जरूरी है। खुद को सुदृढ़ रखते हुए दोनों समय दूध के साथ हल्दी का सेवन करें और गर्म पानी की भाप लें। पीने में निरंतर गर्म पानी का प्रयोग करें। अपने गले को तर रखें और चिकित्सक की सलाह से दवाई लेते रहें। बीमारी के विषय में ज्यादा न सोचें और खुद को व्यस्त रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें