फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्लिन में हुई विश्व क्रास कंट्री में अरुण जीता गोल्ड

विज्ञापन
जर्मनी में विश्व क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने बिजनौर के खिलाड़ी अरूण कुमार को ? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बर्लिन में हुई विश्व क्रास कंट्री में अरुण जीता गोल्ड
विज्ञापन

बिजनौर। जर्मनी बर्लिन मे हुई विश्व क्रास कंट्री चैंपियनशिप में बिजनौर के अरुण कुमार ने दो स्वर्ण पदक जीते हैं। पदक जीतकर बिजनौर पहुंचे अरुण को सारथी हम संस्था ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

थाना हल्दौर के गांव रसूलपुर आवाद निवासी अरुण कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह ने जर्मनी के बर्लिन में 13 से 16 जुलाई में हुई विश्व क्रास कंट्री चैंपियनशिप में दस किलोमिटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा टीम चैंपियनशिप में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक दिलाए। शनिवार को नेहरू स्टेडियम पहुंचे खिलाड़ी को जिले की सारथी हम संस्था ने 5100 रुपये धनराशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अरुण कुमार ने जीत का श्रेय अपने कोच योगेंद्र कुमार व अपने माता पिता को दिया। अरुण ने बताया कि जब मैने अपने माता-पिता से स्टेडियम जाने की बात कही तो उन्होंने मुझे भेज कर मेरा मनोबल बढ़ाया। स्टेडियम पहुंचने पर कोच योगेंद्र कुुमार ने मार्गदर्शन करते हुए इस मुकाम तक पहुंचाया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष डॉ. द्विपेंद्र सिंह, कीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, कोच योगेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें