अहंकारी दशानन का पुतला जलाया
धामपुर। श्रीबाग रामलीला मैदान में आयोजित दशहरे मेले में कमेटी की ओर से तैयार किए करीब 36 फीट ऊंचे रावण के पुतले का शाम को करीब छह बजे दहन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अशोक राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रियंकर राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदित नारायण सिंह, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, डॉ. एनपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह, राघव शरण गोयल, डॉ. आदित्य अग्रवाल ने रावण के पुतले में आग लगाई।
सपा, बसपा, कांग्रेस, क्षत्रिय महासंघ, पतंजलि योग समिति, नगरपालिका परिषद धामपुर, वित्तविहीन विद्यालय प्रबंध समिति संघ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने टेंट लगाकर मेले में आए लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में श्री बाग रामलीला समिति के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल कटका, सौरभ मित्तल, गजेंद्र जोशी, रवि चौधरी, यशपाल तुली, ऋषभ जैन, चौधरी राजा, डॉ. लोकेंद्र सिंह, दीपक जोशी, सत्यप्रकाश जोशी, भूषण जोशी, आदेश जोशी आदि मौजूद रहे। प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान ने मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। गांव मटौरामान में भाकियू के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मास्टर विजय पाल सिंह, अर्जुन सिंह, दुष्यंत सिंह ने रावण के पुतले का दहन किया।