फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकेशन मिले तो पिंजरा लगा पकड़ें गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। वन विभाग के अधिकारियों ने शेरकोट क्षेत्र के गांव नसीरदिवाला में गुलदार की लोकेशन को सर्च करने का काम शुरू कर दिया गया है। वन दरोगा लक्ष्मीचंद का कहना है कि जैसे ही गुलदार की लोकेशन का पता लगता है तो वैसे ही विभाग की ओर से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास होगा।
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना है कि गुलदार मंगलवार रात गांव में तो नहीं आया, लेकिन उसे जंगल में विचरण करते हुए देखा गया है। क्षेत्र के केके कौशिक, दिनेश कुमार, सतीश कुमार, रोहिताश, करन सिंह का कहना है कि उनके गांव लोग गुलदार के आतंक से बुरी तरह से भयभीत है।
दो दिन में गुलदार गांव में घुसकर दो कुत्तों को निवाला बना चुका है। इससे पहले गुलदार एक माह पहले गांव में संचालित गोशाला से दो गायों पर हमला कर मौत के घाट उतार चुका है। गुलदार गांव से पूरब की दिशा में प्राइमरी स्कूल की ओर से दिखाई दे रहा है। डर की वजह से ग्रामीणों ने एक फिर से बच्चों को स्कूल में भेजना बंद कर दिया है। साथ ही ग्रामीण खेतों में भी नहीं जा रहे हैं। बताया गया है कि गुलदार की आमद का पता करने के लिए गोशाला के बाहर भी सीसीटीवी कैमरों को लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें