फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रैक्टर से गिरकर सेना के जवान की मौत

Thu, 24 Apr 2025 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
भागूवाला/नजीबाबाद। अवकाश पर आए आर्मी के जवान अरविंद कुमार की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। डिवाइडर पर ट्रैक्टर चढ़ने से वह हादसे का शिकार हो गया। गैंडीखाता निवासी अरविंद कुमार अपना मकान बनाने के लिए ट्रैक्टर से सरिया लेकर गैंडीखाता जा रहा था। ट्रैक्टर गांव का ही सोनू चला रहा था। भागूवाला के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक साइड से डिवाइडर पर चढ़ गया। ट्रैक्टर पर बैठा 31 वर्षीय अरविंद कुमार आगे गिरा और ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में अरविंद कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

अरविंद अपने बड़े भाई नांगलसोती निवासी सुनील सैनी द्वारा नांगल से खरीदे गए सरिये को लेकर लौट रहा था। मंडावली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें