फोटो स्रोत स्कूल। आर आर पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी
नूरपुर। आरआर पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने किया। खेल शिक्षक जीवन सिंह ने बताया कि बालक वर्ग में लक्ष्य ने गोल्ड, शिव सेहल ने सिल्वर तथा सात से नौ आयु वर्ग में मोहम्मद अरहम ने गोल्ड, रवदीप सिंह ने सिल्वर, सम्राट प्रताप ने कांस्य पदक, नौ से ग्यारह आयु वर्ग में लव्य गर्ग ने गोल्ड, विकसित ने सिल्वर, आरुष ने कांस्य पदक, 11 से 13 आयु वर्ग में सूर्य प्रताप ने गोल्ड, रबल ने सिल्वर, कृष्णा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग से सात से नौ आयु वर्ग में भव्या सिंह ने गोल्ड, कनिष्का सिंह ने सिल्वर आरोही ने कांस्य पदक प्राप्त किया। दूसरी और इनलाइन स्केटिंग प्रतियोगिता में नौ से ग्यारह आयु वर्ग में मनदीप ने गोल्ड, प्रियांक ने सिल्वर, देव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य टीकम सिंह, कपिल कुमार, अजय सिंह, सुशांत मेहरा, कौशल कुमार आदि मौजूद रहे।
फोटो स्रोत स्कूल। आर आर पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी