फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाथियों को पटाखे फोड़कर व हवाई फायरिंग कर वनों में ही रोका

विज्ञापन
हाथियों को पटाखे फोड़कर व हवाई फायरिंग कर वनों में ही रोका वाली खबर का फोटोकालागढ़ में मुख्यम
विज्ञापन
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से निकलकर सीमावर्ती खेतों की ओर जाते हुए हाथियों को रोकने के लिए वन विभाग ने पटाखे फोड़कर व हवाई फायरिंग कर हाथियों को वनों में ही रोक दिया। मौसम में सर्दी की वृद्धि होते ही कार्बेट टाइगर रिजर्व के हाथी सीमावर्ती खेतों की ओर रूख कर लेते हैं। अक्सर केन्द्रीय कालोनी से सूखासोत की ओर आ धमकते हैं। ऐसे में गश्ती दल शोरशराबा मचाकर उन्हें रोकने का प्रयास करते हैं। शुक्रवार रात्रि भी किसानों व ग्रामीणों ने शोरगुल किया लेकिन हाथी कब्जे में नहीं आए। वनक्षेत्राधिकारी एनके रूवाली व गश्ती दल ने सड़क के किनारे पटाखे जलाकर फोड़े सरकारी रायफलों से हवाई फायरिंग की। कुछ देर में हाथी रास्ता बदलकर वनों में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें