फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

94 पर पहुंची जिले का एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
94 पर पहुंची जिले का एक्यूआई
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की हवा सोमवार को सामान्य हो गई है। एक्यूआई अब 100 से नीचे आ गई है। हवा की गुणवत्ता में अभी और सुधार होगा। जिले में हवा की गुणवत्ता अच्छी रहती है। लेकिन हवा के साथ आए स्मॉग और दीपावली पर आतिशबाजी की वजह से हवा की गुणवत्ता बहुत खराब हो गई थी। जिले की एक्यूआई 24 घंटे के अंदर ही 75 से बढ़कर 148 लगभग हो गई थी। हवा की गुणवत्ता खराब होने से आसमान में भी धुंध की परत जम गई थी, लेकिन सोमवार को हवा साफ हो गई। धुंध की जगह भी कोहरे ने ले ली। दोपहर को आसमान बिल्कुल साफ रहा। सोमवार को एक्यूआई 94 मापी गई। जिले में सामान्य तौर पर एक्यूआई 65 से 75 तक रहती है। हवा की गुणवत्ता में अभी और सुधार होगा। हवा की गुणवत्ता सर्दी में 80 के आसपास रह सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें