फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रेलवे क्रासिंग की एप्रोच रोड बदहाल

विज्ञापन
नजीबाबाद में रेलवे क्रॉसिंग पर एप्रोच रोड पर गड्ढें। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग की एप्रोच रोड बदहाल
विज्ञापन

नजीबाबाद। रेलवे स्टेशन नजीबाबाद के पुकार सिनेमा मार्ग और जाब्तागंज क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग की एप्रोच रोड और फाटक के बीच सड़क खस्ताहाल है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासियों ने इस संबंध में रेल मंत्रालय को भेजी है।
नगर के पुकार सिनेमा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग की एप्रोज रोड पर कई गड्ढे हैं। क्षेत्रवासी अतुल कुमार, कपिल सिंह, जितेंद्र, सचिन का कहना है कि मार्ग खस्ताहाल होने से रेलवे क्रॉसिंग पर ई-रिक्शा समेत कई वाहन पलट रहे हैं। आदर्शनगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने इस संबंध में रेल मंत्रालय से शिकायत की है। उन्होंने शिकायत पत्र में कहा कि रेलवे स्टेशन की जाब्तागंज स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या-दो और पुकार सिनेमा मार्ग के रेलवे क्रॉसिंग की एप्रोच रोड बदहाल है। जिससे आए दिन रेलवे क्रॉसिंग पर कई घटनाएं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व में रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क की मरम्मत का कार्य हुआ था, जो मानक के अनुरूप नहीं हुआ। उन्होंने जल्द रेलवे क्रॉसिंग की एप्रोच रोड की मरम्मत कराने की मांग की है। रेल मंत्रालय ने इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय मुरादाबाद में तैनात वरिष्ठ मंडल अभियंता चतुर्थ रॉकी तुहार से स्पष्टीकरण मांगा है।

नजीबाबाद के जाब्तागंज रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक के बीच बदहाल सड़क।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें