आज मिले सहायक अध्यापक पद पर नियुक्तिपत्र
बिजनौर। बीएसए जयकरन यादव ने बताया कि परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 69 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया के सापेक्ष चयनित छह हजार 696 पदों में से जिले को 106 सहायक अध्यापक पद आवंटित हुए हैं। इन पदों पर चयनित 101 अभ्यर्थियों में से 28 दिव्यांग व 73 महिला पुरुष अभ्यर्थियों को 23 जुलाई को बिजनौर इंटर कॉलेज में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। बीएसए ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से सुबह दस बजे स्कूल में उपस्थित होने को कहा है।