डॉक्टर सर्वेश निराला रिवाल्वर के साथ।
- फोटो : BIJNOR
पीएचसी प्रभारी का रिवाल्वर के साथ फोटो वायरल
बिजनौर। आए दिन चर्चाओं में रहने वाले सरकारी सेवा में कार्यरत डॉक्टर सर्वेश निराला फिर चर्चाओं में है। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वह एक हाथ में रिवाल्वर लिए हुए हैं तथा दूसरे हाथ में शराब का गिलास है। डॉ. सर्वेश निराला पिछले काफी दिनों से विवादों से घिरे हुए हैं। कुछ दिन पूर्व ही एक महिला ने उन्हें अपना पति बताते हुए उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस मामले में नजीबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थोड़े दिन पहले ही सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। डॉ. निराला पूर्व में नजीबाबाद पीएचसी के प्रभारी थे। हाल ही में उन्हें अफजलगढ़ पीएचसी का प्रभारी बनाया गया है। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच कराकर सत्यता के आधार पर कार्रवाई होगी।