प्रशिक्षण देने व लेने के लिए करें आवेदन
बिजनौर। सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक, युवतियों को ओ लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण भारत सरकार की अधिकृत संस्थानों से दिलाया जाएगा। प्रशिक्षण प्रदान कराने के लिए 20 जून से 26 जून तक संस्थाओं द्वारा विभागीय वेबसाइट backwardwelfare.up.nic.in पर दिए गए लिंक पर आवेदन कर सकते हैं। संस्थाओं द्वारा आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आवेदन का प्रिंट आउट लेकर सभी अभिलेख को संलग्न करते हुए आधारभूत ढांचे के विवरण के साथ हार्ड कॉपी निदेशालय पिछड़ा वर्ग कल्याण इंदिरा भवन लखनऊ व जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बिजनौर के विकास भवन में कक्ष संख्या 138 में 26 जून तक जमा कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त करने के इच्छुक युवक, युवती 21 जुलाई से पांच अगस्त तक विभाग की वेबसाइट पर दिए लिंक पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु 35 साल से अधिक न हो, वह बेरोजगार हो, किसी शिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति न ले रहा हो और उसकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।