नजीबाबाद में कीर्तन समागम में गुरुबाणी कथा वाचन करते हुए ज्ञानी सुखदेव सिंह।
- फोटो : NAZIBABAD
मंडावली/नजीबाबाद। थानाध्यक्ष संदीप त्यागी के निर्देशन में एंटी रोमियो स्क्वॉड प्रभारी जितेंद्र धामा, शिवानी, हरेंद्र की टीम ने मंडावली में महर्षि इंटर कॉलेज, सेंट मेरी इंटर कॉलेज, गुरु द्रोणा स्कूल, श्रेया पब्लिक स्कूल आदि बालिका स्कूलों के आसपास मंडराने वाले मनचलों की क्लास ली। टीम ने युवकों से सख्त से पूछताछ की। साथ ही संतोषजनक जवाब न देने पर उन्हें थाने ले गई। उधर, नगर में थाना प्रभारी संजय पांचाल के निर्देशन में एंटी रोमियो स्क्वॉड प्रभारी अमरपाल ने टीम के साथ बालिका स्कूलों के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम ने युवकों से बालिका स्कूलों के आसपास आने का कारण पूछा और संतोषजनक उत्तर न देने पर उनकी क्लास ली।