फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटिक आभूषण और सिल्क साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद

विज्ञापन
बिजनौर में करवाचौथ के लिए कपड़ों की खरीददारी करती महिलाएं। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। करवाचौथ के त्योहार को लेकर महिलाएं खूब खरीदारी कर रही हैं। बाजार में एंटिक आभूषण और सिल्क साड़ियों की ज्यादा मांग है। महिलाएं कपड़ों की दुकान पर जाकर नए डिजाइन की साड़ियों, शूट की मांग कर रही हैं। बृहस्पतिवार को करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा। जिसको लेकर बाजारों में पहले से ही तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं दुकानदार भी करवाचौथ पर अच्छे व्यापार की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

आभूषणों की खरीदारी करने पहुंच रही महिलाएं : सुमित सिंघल
आभूषण व्यापारी सुमित सिंघल ने बताया कि करवाचौथ को लेकर महिलाएं आभूषण खरीदने पहुंच रही हैं। महिलाएं एंटिक आभूषण में मंगलसूत्र, पाजेव, बिछुए की ज्यादा डिमांड कर रही हैं। वैसे तो साधारण आभूषणों की भी महिलाएं खरीदारी कर रही हैं।
नए डिजाइन की मांग कर रहीं महिलाएं : जंगबहादुर
आभूषण विक्रेता जंगबहादुर का कहना है कि इस समय महिलाएं मंगलसूत्र, बिछुए, अंगूठी की ज्यादा मांग कर रही है। नए डिजाइन के आभूषण महिलाओं की पहली पसंद है। वहीं बाजार बारिश की वजह से कुछ हल्का हो गया है। करवाचौथ तक आभूषणों की खूब खरीदारी होगी।
विज्ञापन

बारिश होने से अभी कम आ रहे ग्राहक : अतुल कुमार
ज्वैलर्स अतुल कुमार ने कहा कि करवाचौथ तक व्यापार में मुनाफा होगा। हालांकि दो दिन से बारिश ज्यादा होने से ग्राहक कम आ रहे हैं। सुहागिन महिलाएं करवाचौथ होने की वजह से बाजार में खरीदारी कर रही हैं।
महिलाएं कर रही ऑर्गेंजा साड़ी की मांग : देवेश कुमार
कपड़ा व्यापारी देवेश कुमार का कहना है कि महिलाएं सिल्क और ऑर्गेंजा साड़ी की ज्यादा मांग कर रही हैं। इसके अलावा अच्छी वैरायटी की साड़ियों की भी मांग है। इस बार उम्मीद है कि करवाचौथ तक व्यापार अच्छा रहेगा।
अनारकली शूट की डिमांड कर रही महिलाएं : शोभित अग्रवाल
सखी कलेक्शन के मालिक शोभित अग्रवाल ने बताया कि महिलाएं अनारकली शूट, नायर कट, गाउन आदि की ज्यादा मांग कर रही हैं। करवाचौथ की वजह से महिलाएं इस समय कपड़ों की खूब खरीदारी कर रही हैं। करवाचौथ तक बाजार में ग्राहकों की रौनक रहेगी।
शॉल और कार्डिगन की भी हो रही खरीदारी : नमन गंभीर
कपड़ा विक्रेता नमन गंभीर ने बताया कि करवाचौथ की वजह से महिलाएं कपड़ों की खूब खरीदारी कर रही हैं। जिसके चलते महिलाएं पूजन के बाद सास को देने के लिए शॉल और कार्डिगन खरीद रही हैं। इस बार बाजार अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें