फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट मेरी स्कूल का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
नगीना में सेंट मैरी स्कूल के वार्षिकोतसव पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सेंट मेरी स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया
विज्ञापन

बिजनौर, नगीना। सेंट मेरी स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। वार्षिक उत्सव में स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर स्कूल परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिका के पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान एवं प्रधानाचार्य फादर पीटर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम पर्यावरण की शुद्धता एवं सुरक्षा पर आधारित रहा। छात्र छात्राओं ने नाटकों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण की शुद्धता एवं सुरक्षा के लिए पेड़ों को न काटने, पॉलिथीन का प्रयोग न करने, प्रदूषण न फैलाने तथा अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने का संदेश दिया। छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के डांस कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रबंधक फादर मैथ्यू एवं प्रधानाचार्य फादर पीटर ने मुख्य अतिथि पूर्व पालिका चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आरती मिश्रा, सिस्टर सीडी, सिस्टर जेंसी, आलोक कुमार, शेख़ जमशेद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें