नजीबाबाद। अंजुमन शान- ए- मिल्लत जश्ने ईद मिलादुन्नबी नौ अक्तूबर को खुशनुमा माहौल में परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा और इस अवसर पर नवाब नजीबुद्दौला के मकबरे से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा।
यह निर्णय अंजुमन शान ए मिल्लत की बैठक में लिया गया। मो. संतोमलन में अंजुमन शान-ए-मिल्लत की बैठक की शुरूआत कारी वाजिद ने कुरान की तिलावत और मौलाना महफूज रजा ने नात शरीफ पेश कर की। मौलाना फहीम जिलानी ने हजरत मोहम्मद साहब के किरदार पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा दीन और इस्लाम के नजरिए से हजरत मोहम्मद साहब की जिंदगी दुनिया के लिए सबक है। हाजी जाहिद हुसैन की अध्यक्षता और नवाब वारसी के संचालन में हुई बैठक में नवाब नजीबुद्दौला के आस्ताने से नौ अक्तूबर को दोपहर दो बजे से परंपरागत ढंग से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में डॉ.मुजीबुर्रहमान, नईम खां, मसरूर खाझ, आरिफ हुसैन वारसी, गयास खां, मो. शाकिर, इंतजार खां, रिजवान, रहमान, सुजात उर्फ जादा, मकसूद अहमद मौजूद रहे। संवाद