बच्चों को दिनी तालीम दिलाने का आह्वान
अफजलगढ़। मोहल्ला नेजो सराय में अंजुमन अब्ना ए कदीम मदरसा जमिउल उलूम के शिक्षकों और मोहल्ले के नौजवानों की ओर से इसलाहे मुशायरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमरोहा से आए मौलाना रियासत अली ने क़हा कि इंसान के अंदर अगर पांच बातें आ जाएं तो वो कामिल मुसलमान बन जाता है। सबसे पहली सच बोलें। दूसरे अमानत में खयानत न करें। औलाद की अच्छी तरबियत करें। दिनी तालीम दिलाएं। पड़ोसियों के साथ अच्छा सुलूक करें। चौथे नंबर पर जो चीज अपने लिए पसंद हो वो अपने भाई के लिए भी पसंद हो। पांचवां किसी को तकलीफ न पहुंचाएं। मदरसा जमिउल उलूम के मोहतमिम मौलाना ने क़हा शब ए बरात की रात गुनाहों से छुटकारे की रात है। इस मौके पर मौलाना साजिद, मौलाना मुख़्तार अहमद, मौलाना शफीक अहमद कासमी, मौलाना गुफरान, मुफ़्ती रियाजुद्दीन, मौलाना इस्माइल नदवी, शेख सुलेमान, इरशाद अहमद, सलीम अंसारी आदि मौजूद रहे।