फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बंधे मिले पशु, गंदगी देख भड़के

विज्ञापन
जलालाबाद में प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
स्कूल में बंधे मिले पशु, गंदगी देख भड़के
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। एसडीएम परमानंद झा ने जलालाबाद प्राथमिक स्कूल सहित जलालाबाद क्षेत्र का निरीक्षण किया। स्कूल में गंदगी और जानवर बंधे होने पर मुख्य अध्यापिका को जमकर हड़काया।
विज्ञापन

एसडीएम ने जलालाबाद के प्राथमिक स्कूल प्रथम का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम को स्कूल परिसर में दुधारू पशु बंधे मिले। गंदगी, कीचड़, घास आदि देखकर एसडीएम ने सख्त नाराजगी व्यक्त की। एसडीएम ने पड़ोसी द्वारा बांधे गए पशुओं को जलालाबाद के कान्हा पशु आश्रय स्थल पहुंचा दिया। एसडीएम ने क्षेत्र में हुए निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने स्कूल की मुख्य अध्यापिका अर्चना सिंह की उदासीनता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल विद्यालय के रख-रखाव, साफ-सफाई के प्रति गंभीरता लाने के निर्देश दिए। मुख्य अध्यापिका ने सफाई कर्मचारी न होने, अनेक बार विभाग और ब्लॉक को लिखित सूचना देने के बावजूद सफाई आदि की व्यवस्था न किए जाने की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान ईओ हरिनाराण सिंह, निर्माण ठेकेदार अब्दुल समी उपस्थित रहे। एसडीएम ने जलालाबाद क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशियान में रेत-बजरी, अतिक्रमण और स्कूल की बाउंड्रीवॉल बनवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें