फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पशु चुराने वाला गैंग दबोचा

विज्ञापन
बिजनौर पुलिस लाइन में शेरकोट में मुठभेड़ के दौरान पशु चुराकर कटान कर बेचने वाला गैंग के पकड़े गए ? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
मुठभेड़ में पशु चुराने वाला गैंग दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर। थाना शेरकोट पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पशु चोरी करके उनका कटान कर बेचने वाले गैंग को दबोचा है। पुलिस से बचने के लिए इन्होंने पुलिस टीम पर फायर झोंका था। गाड़ी में वे एक गाय को बांधकर गोकशी के लिए ले जा रहे थे। पकडे़ गए आरोपियों में दो मुरादाबाद के और एक ठाकुरद्वारा का निवासी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र के अनुसार थानाध्यक्ष शेरकोट ने 20 जुलाई को चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बोलेरो पिकअप गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो गाड़ी में सवार लोगों ने मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए गाड़ी सवार तीन लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए मुरादाबाद के गांव ढकिया निवासी अथर के पास से 12 बोर का एक तमंचा, तीन कारतूस व एक खोखा, अथर के गांव के अहसान व ठाकुरद्वारा निवासी शुएब से चाकू बरामद हुए। गाड़ी में रस्सी से बंधी एक गाय मिली। गैंग के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर आवारा पशुओं या गांव में खुले में बंधे पशुओं को चुरा लेते थे और उनका वध करके मांस बेचकर अपना खर्च चलाते थे। वे पहले भी कई बार ऐसा कर चुके थे। पुलिस को बताया कि अफजलगढ़ थाने के गांव भूतपुरी से मार्च में एक घर से दो भैंस उन्होंने ही चुराई थी और ठाकुरद्वारा ले जाकर उन्हें मारकर मांस बेच दिया था। गोकशी करने वालों के फरार साथियों को दबोचने को पुलिस टीम लगाई गई है। आरोपियों के पास से पशु काटने के लिए कुल्हाड़ी, रस्सी, छुरी, प्लास्टिक की बोरी, तिरपाल आदि भी बरामद हुुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें