फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ लोगों में गुस्सा

Sun, 17 Feb 2019 11:49 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर आरएसएम तिराहे पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देते क्षत्रिय महासंघ के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर    से पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

    गुरु घर के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह, प्रधान सरदार सतवंत सिंह सलूजा, गुरुचरण सिंह चावला, गुरदीप सिंह रोमी, डॉ अमरजीत सिंह चावला, सरदार रविंद्र सिंह सिंघाना, एसपी सलूजा, सरदार त्रिलोचन सिंह चावला, सरदार गुरप्रीत सिंह चावला,  बलजीत सिंह जोगा, सरदार सतमीत सिंह मनी, सरदार शरणागत सिंह खालसा, पंजाबी संगठन के अध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह सलूजा, यशपाल तुली, सरदार गुरशरण सिंह मोहन, बाबू गुरु चरण लाल शास्त्री, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जावेद रहमान शमसी आदि शामिल रहे।
   अत्याचार निवारण समिति की ओर से बुढ़नपुर में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। अध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा, राजपाल सिंह, सतीश कुमार, ओमप्रकाश, शिवकुमार प्रजापति, अरुण कुमार, बाबू सिंह, गिरिराज सिंह, भूपेंद्र सिंह, देशराज सिंह, धर्मवीर सिंह मौजूद रहे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप स्मारिका स्थल पर मोमबत्तियां जलाकर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। नागेश्वर दयाल, याम सिंह, दीपेंद्र सिंह चौहान, डा. आर के चौहान, भूपेंद्र सिंह चौहान, आशीष राजपूत, डा.गजेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, डॉ जितेंद्र, नरेश वत्स, यशवीर सिंह गीतम, रविंद्र सिंह, संध्या सिंह, पूनम चौहान, नारायण सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन


मौन रखकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
हल्दौर। मोहल्ला रईसान में रविवार को जुलूस शुरू हुआ। नीना        सुदर्शन, सुशीला देवी, सीमा सैनी, दीप्ति मारवाड़ी, संजीव सुदर्शन,     रजनीश द्विवेदी आदि ने शहीद स्मारक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका।   शहीद स्मारक पर मोमबत्ती हाथों में लेकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।    इनरव्हील क्लब अध्यक्ष रचना रस्तोगी, शिप्रा गुप्ता, सुमन राणा, गीता     शर्मा, ब्राह्मण सभा के नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा, डॉ. प्रदीप दुबे,     ब्रजेशचंद शर्मा, विपिन शर्मा, घनश्याम दत्त गांधी, गांव महमदाबाद में    राजीव त्यागीा, गेंदा सिंह, देव त्यागी, भूपेंद्र त्यागी आदि लोगों ने कैंडल     मार्च निकाला। फरीदपुर सधीरन के ग्राम प्रधान वरुण प्रताप हनी और गांव छजुपुरा सादात के शाही वास्ती नेतृत्व में गांव निवासी शादाब जैदी, जाफर जैदी, मोहम्मद आलम, पूर्व प्रधान आफाक, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार   भोले, योगेंद्र चौहान, हाजी नवेद कुरैशी हल्दौर रेलवे फाटक से हाथों में पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद खत्म करो आदि स्लोगन की तख्तियां     लेकर खून का बदला खून से लिखे नारे लगा रहे थे। जुलूस निकालने के   बाद पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। गांव खासपुरा में सरदार भूपेंद्र सिंह नीटू की अगुवाई में गांव खासपुरा, उमरी बड़ी, पैजनियां आदि गांवों में रैली निकाली गई। हरवेंद्र सिंह, संजय कर्णवाल, इदरीश खान, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। गांव नांगलजट में भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष सुनील प्रधान के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। मुंशी रामचंद, महिपाल सिंह, मंगू सिंह, नितिन कुमार आदि रहे।

नारेबाजी कर पाकिस्तान का पुतला फूंका
जलीलपुर/नगीना। ब्लॉक जलीलपुर बाजार के चौराहे पर आर्य  समाज के कल्याण सिंह के नेतृत्व में युवाओं और व्यापारियों ने  पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। महाशय कल्याण सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार से सीधी कार्रवाई करने की मांग की। सुनील कुमार, दुष्यंत सिंह, नितिन कुमार,     केहर सिंह आदि मौजूद रहे। नगीना के मोहल्ला पंजाबियान स्थित आर्य समाज में आर्य समाज और गण्यमान्य लोगों ने शहीदों की आत्मा की  शांति के लिए यज्ञ किया। अनिल बंधु, राहुल त्यागी, अजय माहेश्वरी, अभिषेक अग्रवाल, अरुण विश्नोई, राजकुमार, ओमप्रकाश, सुनील  विश्नोई, बालेश विश्नोई, देवेंद्र गुप्ता, डॉ. नरेश, हुकुम सिंह, सौरभ गौड़, अजय कुमार, प्रभातचंद गुप्ता, नंदकिशोर, अतुल गुप्ता, अंचल मेहता,   रणजीत सिंह, डॉ. भूपेश चौहान, सुशील गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, डॉ.    रविंद्र कुमार, अनुज शर्मा, रजनीश आर्य, शाकुंभरी देवी, राजकुमारी     विश्नोई आदि मौजूद रहे। एमएम इंटर कॉलेज, हिंदू इंटर कॉलेज, डीबीएम इंटर कॉलेज के छात्रों ने पहाड़ी दरवाजा पर एकत्र होकर   पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान राघव चौहान, तन्मय राठौर, दीपक, रितेश, साहिल, अंकित, मोनू, निर्देश आदि मौजूद रहे।

कैंडल मार्च निकाला
बढ़ापुर में सर्व दलों और सभी धर्मों के लोग शनिवार देर शाम मोहल्ला नौमी स्थित कल्हर वाली मस्जिद के समीप एकत्र हुए, जहां से कैंडल मार्च निकाला। संयुक्त व्यापार मंडल के नौशाद सिद्दीकी,   विशाल गुप्ता, सईद सैफी,   असलम अंसारी, पत्रकार सुरक्षा समिति के रईस अहमद, इमरान अंसारी, नीरज चौधरी, राशिद मलिक, अतीक अली जैदी,   आलम अंसारी, शिवा तोमर, राफे अंसारी, सौरभ अग्रवाल, रामपाल चौधरी, भाजपा नेता ठाकुर   रामपाल सिंह, संजय कर्णवाल, रामकुमार शेखावत, लक्ष्मण प्रजापति, ललित वर्मा, श्याम सिंह, संजीव बंटी, विक्की वाल्मीकि, सपा के खुर्शीद सलमानी, अकबर अली उस्मानी एवं कांग्रेस के गजंफरउल्ला खां आदि शामिल रहे।

भूतपूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि
अफजलगढ़ में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। भूतपूर्व सैनिक और उनके परिवारों के सदस्य बीएसए इंटर कॉलेज में एकत्र हुए और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। गांव कादराबाद में जुलूस निकाला। कार्यक्रम में पूरन सिंह, असवाल, बलराम सिंह,  आरएस सिरोही, राजेंद्र सिंह, दर्शन सिंह रावत, सतेंद्र सिंह फौजी, जगमोहन सिंह, उपेंद्र तोमर, सरदार मलकीत सिंह, ओमप्रकाश शामिल रहे। गांव आसफाबाद चमन में युवाओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। पंकज, देवेश कुमार, दुष्यंत, महेश, सचिन शामिल रहे। केडीबीएल स्कूल में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्या कमला चौहान, रियासत हुसैन, रोहिताश्व सिंह, स्वाजंली सिंह, संगीता, भावना, नेहा,  मीनू शामिल रही। कासमपुरगढ़ी इंटर कॉलेज में शोक सभा हुई। इसमें श्याम सिंह, महेश कुमार, रमेश चक्रवर्ती, विपिन कुमार, सरिता वशिष्ठ, संतोष चौहान, अखिलेश कुमारी शामिल रहे। आरसीएम डिग्री कॉलेज पीली डैम, चमनोदेवी इंटर कॉलज सीरवासुचंद में भी शोक सभाओं का आयोजन हुआ। गांव शेरगढ़, जटपुरा महावतपुर दुलीचंदपुर में ग्रामीणों ने आतंकवाद का पुतला फूंका। कोमल कुमार, लवकुश, अमर सिंह,  अमन कुमार, सौरभ शर्मा, दिनेश कुमार, प्रभाकर, नवनीत, प्रशांत, लेखराज, शुभम, केशव शामिल रहे। कासमपुरगढ़ी में रविवार को बाजार बंद रखा गया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें