फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों की सफाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नालों की सफाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

नजीबाबाद। ग्राम पंचायत तातारपुर लालू में नालों की गंदगी क्षेत्रवासियों के लिए सिरदर्द बन रही है। गंदगी और पॉलिथीन से लबालब नालों की सफाई नहीं होने से क्षेत्र में संक्रामक रोग फैलने का अंदेशा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नालों की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नजीबाबाद की ग्राम पंचायत तातारपुर लालू में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। सफाई नहीं होने से गांव लगातार गंदगी फैल रही है। ग्रामीण प्रमिल कुमार, भगवान दास, गगन, केपी सिंह, विशाल शर्मा, राजीव का कहना है कि सफाईकर्मी गांव की सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं, नियमित सफाई नहीं होने से गांव की नालियां और नाले गंदगी से अटे हुए हैं। नाला गंदगी से लबालब होने के बाद पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेेशानी झेलनी पड़ती है। गांव के नालों में पानी भरा रहने से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना है। ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय को ज्ञापन देकर गांव के सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें