फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पहले राउंड में बिजनौर के अनय ने पितांबर को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
-विवेक कॉलेज में हुआ विश्व स्तर की शतरंज प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

-शतरंज दुनिया के लिए खेल के रूप में एक उपहार : जिलाधिकारी


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विवेक कॉलेज में बृहस्पतिवार को विश्व स्तर की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न राज्यों के 226 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पहले राउंड में उत्तर प्रदेश के बिजनौर के अनय अग्रवाल ने मुरादाबाद के पितांबर सिंह को हराया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक निकलेश जैन, चीफ ऑर्बिटर संदेश नागर नाईक, कॉलेज अध्यक्ष अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल आदि ने किया। गितिका, मतुल मनीष, प्रिया, आयुषी आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीएम अंकित अग्रवाल ने कहा कि शतरंज को महाभारत के समय से भी जोड़ा जाता है। शतरंज भारत की ओर से दुनिया को खेल के तौर पर एक महान उपहार है। बिजनौर महात्मा विदुर एवं महर्षि कण्व की धरती है। यहां के राजा भरत के नाम पर ही भारत का नाम पड़ा है।
विज्ञापन

बिजनौर शतरंज एसोसिएशन के सचिव दुष्यंत कुमार ने बताया कि प्रथम राउंड में मुख्य चैस बोर्ड पर महाराष्ट्र के कुलकर्णी ने उत्तर प्रदेश के अक्षत को हराया। तमिलनाडु के रामानाथन बाला सुब्रहण्यम ने उत्तर प्रदेश के अली रहमान को मात दी। वजीर अहमद खान ने अरहम जैन को हराकर बढ़त हासिल की।
विज्ञापन

कॉलेज अध्यक्ष ने कहा कि विवेक कॉलेज के लिए गर्व का विषय है कि इतनी बड़ी प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। इस प्रतियोगिता से बिजनौर के लोगों में शतरंज के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यक्रम का संचालन शालनी राजपूत एवं विश्वजीत ने किया। इस मौके पर श्रुति अग्रवाल, वंदना चौहान, नितिन, सात्विक भटनागर, तरुण गुप्ता, सरस्वती राजपूत, डाॅॅ. हितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें