फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जंगल गई वृद्धा की मौत, परिजनों में शोक

Sun, 26 Oct 2025 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर/ राजा का ताजपुर। रविवार की सुबह करीब दस बजे घर से जंगल लकड़ी बीनने गई बाला (65) की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन शव को घर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

गांव राजा का ताजपुर के मोहल्ला खलियापार निवासी बाला (65) काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी। परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह बाला अकेली खेत पर लकड़ी लेने के लिए चली गई, गांव से कुछ दूर मुस्सेपुर मार्ग पर सड़क किनारे पड़े शव को देख राहगीरों ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी जिसके बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव परिजन को सौंप दिया। मृतका के बेटे नरेंद्र उर्फ सोनू ने किसी भी कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें