फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घर से दवा लेने निकली वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। हाईवे के पास सिंघाई की पुलिया के निकट ग्राम भिक्कवाला निवासी कश्मीरी देवी 70 वर्ष का शव लावारिस अवस्था में पड़ा मिला। शनिवार की सुबह खेतों पर जा रही महिलाओं को पुलिया के पास शव पड़ा दिखा। पुलिस की जांच पड़ताल में शव नई बस्ती कालागढ़ भिक्कावाला निवासी कश्मीरी देवी का निकला। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि कश्मीरी देवी शुक्रवार की शाम दवाई लेने के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। वृद्धा के शव के पास से खाली बैग, कुछ दवाई और आधार कार्ड मिला। महिला के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं लेकिन वह अपने पति के साथ अलग घर में रह रही थी। सीओ आलोक कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मौत के सही कारणों का पता पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें