फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: टीईटी के विरोध में 13 अप्रैल को मशाल जुलूस निकलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले 13 अप्रैल को टीईटी के विरोध में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसकी सफलता को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी जोन प्रभारी चंद्रहास सिंह की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष इंद्रेश यादव के संचालन में वर्चुअल बैठक रणनीति बनाई गई। बैठक में अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद भारत सरकार के विद्यालयों में 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू करना शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के खिलाफ षड्यंत्र है। वर्ष 2011 से शिक्षकों की नियुक्ति में टीईटी की अर्हता अनिवार्य की गई है। टीईटी अनिवार्यता को लेकर देश के शिक्षकों में अत्यंत रोष व्याप्त है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी जोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने कहा कि सेवा सुरक्षा एवं टीईटी के विरोध में 13 अप्रैल को मशाल जुलूस से सभी शिक्षकों को लामबंद होकर सहभागिता दर्ज करनी है। बैठक में मंडल पर्यवेक्षक एवं प्रदेश संगठन मंत्री रजत प्रकाश, बुलंदशहर जिलाध्यक्ष राजन खान, हापुड़ जिलाध्यक्ष राजमणि पाल, मेरठ जिलाध्यक्ष मुनीराम यादव, विचित्रा रामेंद्री गुरयान, अंजलि, मोनिका, राजेश कुमार, रविंद्र कुमार आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें