फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सिंघाड़े तोड़ते हुए वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत

Fri, 28 Nov 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। तालाब में सिंघाड़े तोड़ने गए वृद्ध की तालाब में डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को दे दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर निवासी तस्कीन (65) ने गांव के बाहर स्थित तालाब में सिंघाड़े की खेती कर रखी है। शुक्रवार सुबह लगभग 10:00 बजे वह तालाब पर गया था।
वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तस्कीन की तलाश की। उसका शव तालाब में उतराता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार तस्कीन हृदय संबंधित रोगों से ग्रस्त था। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि तस्कीन तालाब में सिंघाड़े तोड़ने गया होगा, तभी डूबने से उनकी मौत हो गई। तस्कीन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें