कोतवाली देहात केे ग्राम करौंदा चौधर में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मरने वाले बच्चे शाया
- फोटो : साकेतवासी महंत की अंतिम शोभायात्रा में शामिल संत-महंत।
कोतवाली देहात (बिजनाैर)। ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर ग्राम करौंदा चौधर निवासी तीन वर्षीय शायान पुत्र कामिल अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। बृहस्पतिवार की सुबह शायान अपने घर के सामने सड़क किनारे खड़ा था। तभी तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने शायान को टक्कर मार दी। ग्रामीणों के अनुसार टक्कर लगने के बाद शायान ट्रैक्टर के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसे उठाया और ट्रैक्टर चालक को आवाज दी, लेकिन उसने ट्रैक्टर नहीं रोका। कुछ दूरी पर जाकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। परिजनों ने घटना की तहरीर थाना कोतवाली देहात में दी है। शायान की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।