एंबुलेंस कर्मचारियों को किया सम्मानित
बिजनौर। कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एंबुलेंस कर्मचारियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी और एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी के हेड शोभित कुमार त्यागी ने प्रशस्ति पत्र और स्मृत चिह्न देकर सम्मानित किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सीएमओ विजय कुमार यादव ने 102, 108 एंबुलेंसकर्मियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सीएमओ ने कहा कोरोना काल में भी एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर ही कोरोना मरीजों को अस्पतालों तक पहुंचाया। एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी के हेड शोभित कुमार त्यागी ने कहा जिस तरह से लोगों को नि:स्वार्थ भाव से सेवा दी है, वह काबिले तारीफ है। इस दौरान सीएमओ और कंपनी के हेड ने संयुक्त रूप से कृष्णपाल, राजीव कुमार, देवेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, राजकुमार आदि योद्धाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 102, 108 के जिला प्रभारी मनोज सामंत, कलीम अहमद, ओमवीर सिंह, सुनील कुमार, जितेंद्र सिंह, योगेश कुमार, महिमाचंद, महेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे। संवाद