फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की अहम कड़ी हैं आशा : सीएमओ

Sat, 01 Apr 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला गांव महोत्सव::::
विज्ञापन

- गांव महोत्सव में 12 आशा कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अमर उजाला गांव महोत्सव में शुक्रवार को 12 आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। आशाओं को सरकारी योजनाओं में अच्छा काम करने पर सम्मान दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार गोयल ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की सबसे अहम कड़ी है।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार गाेयल, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा और ब्लॉक प्रमुख नूरपुर आकांक्षा चौहान ने आशाओं को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। परिवार नियोजन, आयुष्मान भारत, सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन कराने में अच्छा काम करने पर सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार गाेयल ने कहा कि आशा कार्यकर्ता ही सभी सरकारी योजनाओं को संचालित करती हैं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में आशाओं का पूरा सहयोग है। आशा स्वास्थ्य विभाग की अहम और पहली कड़ी है।
विज्ञापन


गांव महोत्सव में दी जा रही जानकारी

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत 18 से 35 आयु वर्ग के पुरुष महिला तथा युवा को लेदर, रिटेल, सिंलाई, एसी रेफ्रिजरेशन, इलेक्ट्रीशियन, हेल्थ आदि की निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। वर्ष 2018-19 में प्रशिक्षण पूरा कर चुके 100 लोगों को भी इस योजना में प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन माह की प्रशिक्षण अवधि में उन्हे प्रति दिन 201 रुपए प्रतिदिन के आधार पर हर 15 दिन पर धनराशि भी दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए सीडीओ, डीपीएमयू (जिला कौशल विकास मिशन कार्यालय) पर अथवा 0522 4944200 पर संपर्क कर सकते हैं।



निशुल्क शिविर में 150 ने कराई जांच

गांव महोत्सव में सिटी अस्पताल की ओर से निशुल्क जांच शिविर लग रहा है। जांच शिविर में शुगर की जांच, रक्तचाप, ईसीजी, ऑक्सीजन, वजन की जांच कर रहे हैं। साथ ही शुगर के मरीजों के लिए डाइट प्लान भी बता रहे हैं।

पंचकर्मा चिकित्सक की जा रही जानकारी
विवेक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की ओर से पंचकर्मा चिकित्सक की गांव महोत्सव कार्यक्रम में जानकारी दी जा रही है। शुक्रवार को सैकड़ों लोगों ने स्टाल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पहले आओ पहले पाओ के आधार निशुल्क दवाई वितरित की गई।

ये आशा हुईं सम्मानित
अलका, आशा देवी, लोकेश कुमारी, कविता, वंदना, लोकेश देवी, डोली, शकुंतला देवी, फरजाना, प्रगति दीक्षित, बबीता, रेनू पाल को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

ये प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित
अखिलेश चौधरी, मास्टर विजयपाल सिंह, डॉ. शुऐव, उदित प्रताप, नाहर सिंह बालियान, महाराज सिंह, अमन सिंह, सीपी सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, शरदकुमार, परम सिंह, हिमांशु त्यागी, लक्ष्य त्यागी, मनोज कुमार, ऋतुराज सिंह, शरद जैन, शूरवीर सिंह आदि।
विज्ञापन



ये समाजसेवी हुए सम्मानित
रश्मि राजपूत, चौधरी सोपाल सिंह, विकास सेतिया, दिगंबर सिंह चौधरी, विनय अग्रवाल एमडी शशिबाला आटो मोबाइल्स, नय्यर जैदी विद्याश्री क्लासेज, डॉ. रमनेश कोठारी, रविराज खन्ना आदि।


ये ग्राम प्रधान हुए सम्मानित
नरेश कुमार, कैफुल इस्लाम, महेश कुमार, सागर सिंह, शोवीर सिंह, रेणू, सत्यपाल सिंह, इकबाल, अली अब्बास, लोकेश कुमार आदि हुए सम्मानित।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें