अमर उजाला गांव महोत्सव का लोगो अवश्य लगाएं
-
- एक स्थान पर किसानों को मिलीं खेती से संबंधित कई जानकारियां
- जिले में व्यापारियों, समाजसेवी, आशा, ग्राम प्रधानों ने भी ली जानकारी
- नुमाइश ग्राउंड में चल रहा तीन दिवसीय अमर उजाला का गांव महोत्सव
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अमर उजाला के गांव महोत्सव में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि यह महोत्सव तमाम जानकारियों का संगम है। एक स्थान पर किसानों को उन्नत बीज, खेती करने की विधि सीखने तथा कृषि यंत्र आदि की पूर्ण जानकारी मिल रही है। व्यापारियों व आम आदमी को भी नवीन वाहनों, आशा व ग्राम प्रधानों को स्वच्छता आदि जानकारी मिल रही है।
यह बात उन्होंने नुमाइश ग्राउंड में आयोजित गांव महोत्सव में कही। कहा कि यह पहल अच्छी है। सभी वर्गों को उनकी जरूरत के हिसाब से सामान की जानकारी व खरीदने का मौका मिल रहा है। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने किसानों को प्रेरित किया। बारिश के बावजूद गांव महोत्सव में किसान, समाजसेवी, आशा कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान भारी संख्या में पहुंचे। गांव महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
गांव महोत्सव में सम्मान पाकर किसान, समाजसेवी, आशा, ग्राम प्रधान ने खुश हुए और अमर उजाला का आभार व्यक्त किया। इससे पहले गांव महोत्सव में पहुंचे मुख्य अतिथियो डीएम उमेश मिश्रा, एसपी नीरज जादौन, ब्लाॅक प्रमुख नूरपूर आकांक्षा चौहान, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा का स्वागत किया गया। बिजनौर के यूनिवर्सल स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उसके उपरांत मुख्य अतिथियों ने भगवान श्रीगणेश की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
एक-दूसरे को देखकर प्रेरणा लेनी चाहिए
नूरपुर ब्लाॅक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने कहा कि यह भव्य आयोजन है। यहां कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान मिल रहा है। इसलिए यहां उपस्थित सभी लोग एक-दूसरे से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। कल सब सम्मानित होने की लाइन में होंगे। हमें अपने क्षेत्र व जिले को विकसित बनाना है। आशा मुख्यधारा की कार्यकर्ता हैं, जो समाज के लिए अच्छा काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की ओर से आशाओं को मिलने वाला सम्मान उनकी मेहनत का परिणाम है। अन्य को भी उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
किसानों को नई तकनीक व उन्नत बीज के दिए टिप्स
जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने सर्व प्रथम अमर उजाला की इस अच्छी पहल के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि एक स्थान पर सभी को सब कुछ जानकारी हासिल हो रही है। डॉ. अवधेश मिश्रा ने किसानों को उन्नत बीज, मोटा अनाज के बारे में जानकारी दी। कहा कि यह सम्मान किसानों को और प्रगति की ओर ले जाएगा।
किसानों को दिया जा रहा उन्नत गन्ना बीज
धामपुर चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक गन्ना ओमवीर सिंह ने कहा कि बिजनौर गन्ना बेल्ट है। वह अपने किसानों को उन्नत गन्ना बीज की नई प्रजातियां उपलब्ध करा रहे हैं। गन्ने में लगने वाली बीमारियों की रोकथाम और उपाय बताते हैं। किसानों को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान दिया जा रहा है।
आज आयोजित होगी कबड्डी प्रतियोगिता
अमर उजाला के गांव महोत्सव में शनिवार को पुरुष व महिला की कबड्डी का आयोजन होगा। भव्य आयोजन में कई टीमें प्रतिभाग करेंगी।
अमर उजाला गांव महोत्सव के सहयोगी
टाइटल पार्टनर, एप्पी फिज, पावर्ड बाई पार्टनर बजाज प्लेटिना 110 एबीएस, तेज चाय, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जिला सूचना कार्यालय, 9एएम, मंगलम ऑटोवर्ल्ड, विद्याश्री क्लासेज, कुमार मोटर्स, आकांक्षा चौहान ब्लॉक प्रमुख नूरपुर, बिजनौर ऑटोव्हीलस एलएलपी, गुरु कृपा मोटर्स, धामपुर शुगर मिल्स लिमिटेड, आनंद जी एंड संस, सीएनएस मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, शशिवाला ऑटोमोबाइल्स, चौधरी एग्रीकल्चर, अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड, वैष्णवी टीवीएस, विवेक कॉलेज, विवेक हॉस्पिटल, न्यू एक्सल बैटरी, डॉ. सुधांशु चौधरी, अपूर्व मोटर्स अमर उजाला गांव महोत्सव के सहयोगी हैं।