संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। मुरादाबाद से मुंबई के लिए ट्रेन संचालित होने के बावजूद रूट परिवर्तित होने से नजीबाबाद क्षेत्र के यात्रियों को लाभ नहीं मिला है। डेढ़ दशक से जनपद बिजनौर और उत्तराखंड वासी मुंबई के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग कर रहे हैं।
रेलवे ने लालकुआं से बांद्रा के बीच ट्रेन संचालित की है। क्रेशर कारोबारी रफीक अंसारी का कहना है कि नजीबाबाद सहित जनपद के बड़ी संख्या में कारोबारी मुंबई में कारोबार करते हैं। दशकों से क्षेत्रवासी मुंबई के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन रेलवे ने लालकुआं से बांद्रा के बीच संचालित ट्रेन का मुरादाबाद से अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद रूट देकर नजीबाबाद क्षेत्र की अपेक्षा की है।
पूर्व ग्राम प्रधान एवं कारोबारी रईस अहमद ने मुरादाबाद से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन संचालित करने के बावजूद जनपद बिजनौर, सहारनपुर रूट न देकर क्षेत्र की उपेक्षा करने पर चिंता व्यक्त की।
किसान नेता गुरजीत सिंह रंधावा ने कहा कि मुरादाबाद मंडल के बरेली से दो ट्रेन पहले ही मुंबई के लिए चल रही हैं। रेलवे को मुंबई के लिए नई ट्रेन नजीबाबाद स्टेशन से गुजार कर क्षेत्रीय यात्रियों की मांग पूरी करनी थी।म