फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ईसाई धर्म के प्रचार का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किरतपुर। एक घर में चल रहे सत्संग की आड़ में ईसाई धर्म का प्रचार करने का आरोप लगाते हुए हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया। सत्संग में शामिल लोगों से पदाधिकारियों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

बुधवार को मोहल्ला वलीपुरा स्थित एक घर में सत्संग होने की सूचना पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंशुल आर्य और विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष यश अग्रवाल आदि मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि कीर्तन कर रही महिलाओं ने इन लोगों को घेर लिया और हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। साथ ही मकान मालिक को अपने साथ थाने ले आई। मकान मालिक ने बताया कि वे परम पिता परमेश्वर का गुणगान कर रहे थे। उन्होंने ईसाई धर्म का प्रचार करने से इंकार किया है। अंशुल आर्य ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो कीर्तन में ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ने बताया कि मौके से कोई आपत्ति जनक समान बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें