बिजनौर, कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी विवाहिता पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने अपहरण के बाद पति और उसके भाई और भाभी के नंबर पर फिरौती के रूप में एक लाख रुपये की मांग की हैं। अपहरणकर्ताओं ने विवाहिता का अश्लील वीडियो उनके मोबाइल पर डाल दिया है। उन्होंने फिरौती की रकम न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। विवाहिता के पिता ने थाने में तहरीर देकर अपनी पुत्री को बरामद करने की मांग की है।
व्यक्ति ने बताया कि 17 दिसंबर को विवाहिता का अपहरण कर किया गया। अपहरण के बाद अपहरणकर्ताओ ने विवाहिता का अश्लील वीडियो बना लिया। उसके बाद अपहरणकर्ताओं ने विवाहिता के पति, भाई और भाभी के मोबाइल नंबर पर कॉल आयी। जिस पर उन्होंने फिरौती के रूप में एक लाख रुपये मांग की। अपहरणकर्ताओं ने रुपये डालने के लिए एक अकाउंट और अपहर्ता के मोबाइल पर पेटीएम बनाकर उस पर रुपये डालने की मांग की। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम न देने पर विवाहित की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
धमकी में यह भी कहा गया है कि यदि रकम शीघ्र खाते या पेटीएम पर नहीं डाली गई तो विवाहिता को कहीं बेच दिया जाएगा। विवाहिता के पिता ने थाने में तहरीर देकर अपनी पुत्री को अपहरणकर्ताओं से बरामद करने की मांग की हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। विवाहिता के लापता होने की गुमशुदगी देहरादून में दर्ज हैं।