फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले पर चौतरफा जनाक्रोश

Sun, 17 Feb 2019 11:42 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में शहीदों के लिए कैंडल मार्च निकालते अटेवा के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  सैनिकों पर आतंकवादी हमले के विरोध में जिलेभर में आक्रोश थम नहीं रहा है। रविवार को भी जिलेभर में पाकिस्तान व आतंकवाद के पुतले फूंके गए। पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध का खुला एलान करने की मांग की गई।
विज्ञापन

रविवार को फल व सब्जी मंडी बंद रही। शहीदों के सम्मान में कोई भी दुकान नहीं खुली। व्यापारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि पूरा देश सेना के साथ है। सेना पाकिस्तान पर हमला करे, पूरा देश साथ देगा। पाकिस्तान का नामोनिशान खत्म कर देने की मांग की गई। ललित सैनी, सतीश कुमार, राजीव कुमार, सुनील सैनी, मनोज सैनी, साजिद, माजिद, नासिर, अनिल, मनोज आदि मौजूद रहे।
रविवार व बुधवार को को श्रीराम लीला मैदान में बाजार भरता है, लेकिन इस रविवार को बाजार नहीं लगवाया गया। समिति सदस्यों अचल अग्रवाल व राहुल शर्मा ने बताया कि शहीदों के सम्मान में बुधवार को भी बाजार नहीं भरेगा। मेरठ की चुंगी के पास स्थित मदरसा तालीमूल इस्लाम में शहीद सैनिकों को खिराजे अकीदत पेश की गई व जख्मी सैनिकों के जल्दी ठीक होने की कामना की गई। मस्जिद हादिशाह के इमाम कारी शौकत अली ने कहा कि फौज पर दशहतगर्दाना हमला बुजदिली है। मुल्क की सलामती के लिए जवानों की ये कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी।  केंद्र सरकार से मांग की गई कि कोई ऐसी योजना तैयार की जाए कि देश में फिर ऐसी घटना न हो। बैठक में कारी शौकत अली, मौलाना आमिर, शफीक अहमद, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद अनवर, आफताब, नदीम, अय्यूब, इकबाल अहमद, शमीम, निजामुद्दीन, शकील, नईम अहमद, मोहम्मद असलम आदि मौजूद रहे। रिक्शा चालक एसोसिएशन ने शहीद जवानों की याद में कैंडल मार्च निकाला और शास्त्री चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। महामंत्री शमशाद अंसारी ने कहा कि पुलवामा में आतंकवादियों ने कायराना हरकत की है इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


सैनिकों की शहादत को सलाम
क्षत्रिय राजपूत सभा समिति ने महाराणा प्रताप वाटिका में शहीदों को   श्रद्धांजलि दी। सैनिकों की शहादत को सलाम करते हुए भारत सरकार से आतंकवादियों, उनके सहयोगियों व पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। अध्यक्ष अशोक कुमार, वीरेश बल एडवोकेट, ब्रजवीर सिंह, रविंद्र कुमार, गौरव चौहान, राजवीर सिंह, खूब सिंह चौहान, सुनील चौहान, महेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, राजेंद्र सोलंकी, नरेश कुमार, हरिराज सिंह, संजीव कुमार, घनश्याम राजपूत, मुकुल राठौर आदि       मौजूद रहे। पत्रकार सूर्यमणि रघुवंशी, नानक चंद खेड़, नूर अहमद नूरा, नीरज चौधरी आदि मौजूद रहे।
पाकिस्तान का पुतला फूंका
दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका चौक पर नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। अर्चना चौधरी ने कहा कि  पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाए। पुतला दहन करने वालों में अर्चना चौधरी, शिवानी घाघट, नेहा शर्मा, सविता शर्मा, निशा राजपूत, शिवानी नंदा, नीलम शर्मा, सावित्री, जरीफन, कुंती,  कांता, भगवान देई, माला, जितेंद्र चौधरी, अनिल चौधरी, मनोज शर्मा, सुनील, अनुराग मल्होत्रा,  युगदीप, अभिषेक, रविंद्र घाघट, राहुल राजपूत, अमर हरी गुप्ता सहित विश्व हिंदू परिषद,   बजरंग दल तथा हिंदू समाज के व्यक्ति उपस्थित रहे।

उलमा ने पाकिस्तान के खिलाफ की नारेबाजी
शेरकोट। मदरसा इस्लामिया     जामा मस्जिद शेरकोट में   शोकसभा हुई। इसमें पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा की। उलमा ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। शोकसभा में काजी शमीम, कारी शहजाद, मौलाना अफरोज, गुफरान राजा,  डॉक्टर महमूद, हकीम ताजुद्दीन,  कारी इंतजार, इरफान अहमद मौजूद रहे। उधर, शेरकोट मुस्लिम फंड, कन्या इंटर कॉलेज में भी जवानों की शहादत पर दुख जताया गया। मौलाना उबैदुर्ररहमान, रफीक अहमद, मोहम्म्द फाईक उर्फ हैदर, मो. हाशिम, नसीम अहमद शामिल रहे।

‘देश के गद्दारों को पाकिस्तान भेज दो’
बिजनौर। भ्रष्टाचार विरोधी      एवं प्रगतिशील विचार मंच की    मां भगवती मंदिर की धर्मशाला में हुई बैठक में सारी ताकत झोंक दो, पाकिस्तान को ठोक दो के नारे लगाए गए। आशाराम भारती ने   कहा कि भारत में रहकर पाकिस्तान का गुणगान करने वालों को पाकिस्तान भेजा जाए। कहा कि इतनी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए सारा आरडीएक्स पाकिस्तान से नहीं लाया गया    होगा, ये सारी तैयारी यहां के   गद्दारों ने कराई है। डा.यादराम ने सरकार द्वारा अलगाववादियों से सुविधाएं व सुरक्षा वापस लेने के केंद्र सरकार के फैसले   का स्वागत किया। आलोक गोविल ने धारा 370 हटाने की मांग करते   हुए   कहा कि सरकार चाहे विकास कार्य न कराए लेकिन पाकिस्तान को सबक जरूर सिखाए। अध्यक्षता सुभाष चकवाल व संचालन केके रंजन ने किया। बैठक में विनोद सैनी, भंवर सिंह, ललित सैनी, सरोवर सोढ़ी, दीपक शर्मा, राजकुमार, महेंद्र सैनी, ऋषि भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें