फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर लगा जाम, यात्री हुए हलकान

विज्ञापन
नजीबाबाद की रोडवेज बस में चढ़ती यात्रियों की भीड़। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। दीपावली त्योहार पर दिनभर क्षेत्र में रुक-रुककर जाम लगता रहा। हाईवे से जुड़े फ्लाईओवर और प्रमुख मार्गों पर जाम के कारण लंबी दूरी के वाहन फंसे रहे। रोडवेज बस स्टेंड पर भी बसों में चढ़ने के लिए यात्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर सवेरे से ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ने से रोडवेज, प्राइवेट बस स्टेंड और डग्गामार वाहनों से यात्रा करने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कृष्णा टाकीज चौराहा, मालगोदाम तिराह, सीकेआई चौराहा तथा आसपास के क्षेत्र सहित प्रमुख मार्गों पर जाम से लंबी दूरी के यात्री और क्षेत्रवासी हलकान हुए। सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी राधेश्याम तथा क्षेत्रीय पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें