फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलका और अली अदनान बने डिप्टी जेलर

विज्ञापन
डिप्टी जेलर बनी बिजनौर के गांव माढ़ी की अलका चिकारा। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अलका और अली अदनान बने डिप्टी जेलर
विज्ञापन

बिजनौर/मंडावर। किसान परिवारों के युवाओं ने यूपीएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। परीक्षा में अलका चिकारा ने 54वीं व अली अदनान ने 55वीं रैंक प्राप्त की है। दोनों का चयन डिप्टी जेलर पद के लिए हुआ है। दोनों के परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने से उनके परिजनों में खुशी की लहर है।
हल्दौर ब्लॉक के गांव माढ़ी पुट्ठा निवासी धर्मेंद्र सिंह चिकारा की बेटी अलका चिकारा ने यूपीएससी 2019 की परीक्षा पास की है। वह एक साधारण किसान परिवार से हैं। अलका चिकारा प्राथमिक विद्यालय गंज में सहायक अध्यापक पद पर तैनात हैं। अलका ने दूसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की है। उन्होंने परीक्षा में 54वीं रैंक मिली है। अलका चिकारा का लक्ष्य आईएएस बनकर जनता की सेवा करना है। इसके लिए वह दिन रात मेहनत कर रही हैं। अलका चिकारा अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को देती हैं। उनका कहना है कि वह आईएस की तैयारी करती रहेंगी और एक दिन इसमें भी सफलता हासिल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मंडावर के गांव किशनबास निवासी अली अदनान ने भी यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। अली अदनान को 55वीं रैंक मिली है। उनका चयन भी डिप्टी जेलर पद पर हुआ है। अली अदनान के पिता हमीद अहमद खेती करते हैं। अली अदनान ने हाईस्कूल की परीक्षा मंडावर के संत पॉल्स स्कूल, इंटर की शिक्षा आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज शहबाजपुर से पास की है। स्नातक किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली से किया है। अली अदनान का यह यूपीएससी में पहला प्रयास था। उन्होंने यूपीएससी 2020 की भी मुख्य परीक्षा दी है। इसका परिणाम फरवरी के अंतिम सप्ताह में आएगा। अली अदनान का सपना भी आईएएस बनने का है।

डिप्टी जेलर बना बिजनौर के कस्बा मंडावर का अली अदनान।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें