फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अतीक हत्याकांड को लेकर जिले में अलर्ट, रातभर हुई चेकिंग

Mon, 17 Apr 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
कोतवाली देहात में अतीक हत्याकांड के बाद वाहनों की चैकिंग करती पुलिस।
विज्ञापन
- थानों में शांति समिति की बैठक कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील
विज्ञापन

- सोशल मीडिया की भी हो रही निगरानी, अफसरों ने थानेदारों को निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/कोतवाली देहात। भले ही अतीक हत्याकांड प्रयागराज में हुआ हो, लेकिन सतर्कता बिजनौर में भी बरती जा रही है। पुलिस अलर्ट मोड में हैं, जिसके चलते रातभर संवेदनशील इलाकों में गश्त की गई, वहीं सड़कों पर वाहनों की चेकिंग कर संदिग्धों की तलाशी ली। उधर शांति समितियों की बैठक कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की जा रही है।
प्रदेश में अतीक और अशरफ की हत्या की वजह से अलर्ट घोषित कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार की देर शाम से ही जिले में भी सतर्कता बढ़ी है। पुलिस अफसरों ने भी सड़क पर आकर पुलिस ड्यूटी को चेक करते हुए उन्हें ब्रीफ किया। इसके साथ ही एसपी ने थानेदारों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उत्तराखंड की सीमा समेत जिले में अन्य जगहों पर नाकेबंदी करते हुए पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी है। वाहनों की तलाशी लेने के साथ ही आने-जाने वाले वाहनों पर निगाह रखी जा रही है। पुलिस की खुफिया इकाई को भी सक्रिय किया गया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि पुलिस को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर थाना कोतवाली देहात में शनिवार की रात 2:00 बजे से तड़के तक पूरे थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रात्रि में गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर पुलिस की गश्त तेज रही। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि रविवार को पूरा दिन पुलिस ने कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि अतीक अहमद हत्याकांड के अतिरिक्त त्योहारों तथा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भी चेकिंग अभियान चलाया गया। किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान बरूकी पुलिस चौकी, अकबराबाद पुलिस चौकी तथा चामुंडा देवी पुलिस चौकी पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें