रेहड़। संविलियन विद्यालय उदयपुर में न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गए। संविलियन विद्यालय उदयपुर के प्रधानाध्यापक कृपाल सिंह ने बताया की शुक्रवार 2 सितंबर को विद्यालय में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जयसिंह जोत, जाब्तानगर, हर्रायवाला, दहलावाला, रेहड़, रायपुरी, राजनगर आदि 16 विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
गोला फेंक जूनियर में बालक वर्ग में तालिब, फुरकान, रिंकू, बालिका वर्ग में सिमरन, सदिका, सिदरा क्रमश: प्रथम ,द्वितीय व तृतीय रहे। ऊंची कूद जूनियर में बालक वर्ग में फरमान, उजैफ, विशेष, जबकि बालिका वर्ग में अक्षा, जिया, पायल प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। लंबी कूद जूनियर बालक वर्ग में मोनिस, जुनैद, तालिब तथा बालिका वर्ग में अक्षा, अक्षा, रहनुमा प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। लंबी कूद प्राइमरी बालक वर्ग में अलबख्श, निशांत, नैतिक तथा बालिका में सैजल, सलोनी, सोनिया प्रथम, द्वितीय, तृतीय रही। 100 मीटर दौड़ प्राइमरी बालक वर्ग में अलबख्श, जतिन, अंश जबकि बालिका वर्ग में सानिया, इकरा, वंदना प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। इसके अलावा 50 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ तथा खो खो की प्रतियोगिता भी करायी गई। क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन में जितेंद्र कुमार, आशीष प्रताप, कृपाल सिंह, मुस्तकीम अंशु आर्या आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।