फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मेधावी छात्रों को बायोजाइम प्रगति छात्रवृत्ति मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 10 मेधावी छात्रों को बायोजाइम प्रगति छात्रवृत्ति दी गई। प्रत्येक छात्र को 2500 रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए गए। किसान परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति देकर किसानों को प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बायोजाइम प्रगति छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम हुआ। जिले में हाईस्कूल में प्रथम, द्वितीय और इंटरमीडिएट में भी प्रथम और द्वितीय स्थान इसी कॉलेज के छात्रों ने प्राप्त किए। इसी को देखते हुए बायो स्टेट इंडिया लिमिटेड की ओर से कॉलेज का चयन किया गया। कॉलेज के कक्षा दस के मेधावी छात्र-छात्रा दीक्षा रानी, अवनीश कुमार, विशाल कुमार, अक्षित कुमार, किशन सिंह, शिवम कुमार, विनीत कुमार, प्रंकुल, सनी, शिवम सिंह को छात्रवृत्ति दी गई। छात्रों को छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र भी दिए गए।
कार्यक्रम में मैनेजर वैभव शर्मा ने कहा कि कंपनी की ओर से सामाजिक कार्यों के तहत छात्रवृत्ति का भी कार्यक्रम हैं। जिसमें 10 मेधावी छात्रों को 2500-2500 की छात्रवृत्ति दी जाती हैं। डिस्ट्रीब्यूटर प्रदीप कुमार शर्मा, सुनील जैन, संजीव त्यागी, प्रेमवीर त्यागी, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा, विनेशपाल सिंह, विनिल त्यागी, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें