बिजनौर। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से जनपद स्तरीय ग्रामीण पुरुष एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कुश्ती और भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 53 किलोग्राम भार में पुरुष वर्ग में अक्षित पोरस और महिला वर्ग में शगुन प्रथम रही।
शुक्रवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्गो में पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कुश्ती में 57 किलोग्राम भार में पुरुष वर्ग में नवीन और महिला वर्ग में सुहानी प्रथम स्थान पर रही। वहीं भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 45 किलोग्राम भार में महिला वर्ग में रूबी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 55 किलोग्राम भार में पुरुष वर्ग में शुभम और महिला वर्ग में शगुन प्रथम रही। इसके अलावा 61 किलोग्राम भार में पुरुष वर्ग में अमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी सौरभ कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रमोद वशिष्ठ, आकाश मलिक, चिंटू, शुऐब, प्रांजल दीक्षित, हरपाल, विपुल, नरेंद्र, जीत सिंह, धर्मदेव सिंह भाटी, विमल चौधरी, मोहम्मद रफजील आदि मौजूद रहे।