दूर दृष्टा थे डा.भीमराव आंबेडकर
नजीबाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एमजीएम इंटर कॉलेज में डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी हुई।
एमजीएम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अब्दुल सत्तार के निर्देशन में आयोजित डा.भीमराव आंबेडकर जयंती पर वक्ताओं ने संविधान निर्माता की समाजोत्थान सोच की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डा.आंबेडकर ने समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए संविधान में स्थान दिया। डा.जितेंद्र कुमार, कुलदीप, कैलाश चंद, सतीश कुमार, देवेंद्र कुमार, बृजेश चंद, अदनान अहमद, पारुल रानी ने डा.आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें न्यायविद, समाज सुधारक और समतावादी नेता बताया।
उधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डीएस बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रद्युम्न चड्ढा, मुख्यवक्ता हंस चौधरी, प्रवेश राजपूत, मित्रवदा, जतिन कुमार, भावना राजपूत, आशीष त्यागी, अभिषेक त्यागी ने डा.भीमराव आंबेडकर द्वारा सर्व समाज हितों की रक्षा के लिए संविधान में दिए गए योगदान को अद्वितीय बताया। संवाद