फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस्मान के लिए आकाशदीप ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
उस्मान की जान बचाने के लिए आकाशदीप ने किया रक्तदान
विज्ञापन

बिजनौर। सवा साल के उस्मान को खून देकर शिक्षा विभाग में कार्यरत आकाशदीप गुप्ता ने हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है।
चांदपुर क्षेत्र के बास्टा निवासी कासिम के सवा साल का पुत्र उस्मान थैलेसीमिया से पीड़ित है। वह बिजनौर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती है। उसका ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव है। इस ग्रुप का ब्लड बहुत कम लोगों का होता है। उस्मान को ब्लड की जरूरत की सूचना पर हिंदू ब्लड बैंक सेवा के संस्थापक राहुल राजपूत मौके पर पहुंचे और उन्होंने शिक्षा विभाग में कार्यरत आकाशदीप गुप्ता को कॉल की। आकाशदीप तुरंत अस्पताल पहुंचे और ब्लड देकर बच्चे की जान बचाई। आकाश के इस नेक काम की सभी ने तारीफ की। आकाश ने बताया कि वे लगभग 6 साल से लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें